रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसटी-एससी थाने में दर्ज एफआइआर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी के कुछ अफसरों के ऊपर एसटी एससी एक्ट के तहत एसटी एससी थाने में एफआइआर दर्ज किया गया है। हेमंत सोरेन इतना डरे हुए है कि अपना सुध-बुध भी खो चुके है।
और जो उनके लिए काम कर रहे है वे भी अपना सुध-बुध खो चुके है। एफआइआर की प्रथम पंक्ति में ही गलतियां है। एफआइआर के अनुसार हेमंत सोरेन अपने आप को साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बता रहे है लेकिन झारखंड में साहेबगंज नाम का कोई विधानसभा क्षेत्र नही है।
ऐसा प्रतीत होता है कि एफआइआर ही फ़र्ज़ी है। क्योंकि हेमन्त सोरेन जी को अपना विधानसभा बरहेट के जगह साहेबगंज बताना, एफआइआर के फर्जीवाड़े को बताता है।
श्री मरांडी ने कहा कि डीजीपी और पुलिस अधिकारी इस एफआइआर की सत्यता की जांच करें। पता करें कि सचमुच में हेमन्त सोरेन ने एफआइआर किया है या उनके नाम से किसी ने एफआइआर किया हैं। उन्होंने कहा कि उनके यहां फर्जीवाड़ा का पहले भी रिकॉर्ड रहा है।
मुझे स्मरण है शिबू सोरेन जी के समय एक बार 2-3 लोगों को एक जगह टिकट दिया गया और चुनाव लड़ गए थे।बाद में बोला गया कि फॉर्म में फ़र्ज़ी हस्ताक्षर किया गया था।
इसे भी पढ़ें
बापू वाटिका पहुंचे बापू को श्रद्धांजलि दी सीएम हेमंत ने
कांग्रेस ने ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ शुरू किया ‘जय जवान’ अभियान









