बेहतर इलाज के लिए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर गये दिल्ली, सीएम हेमंत ने की मुलाकात [Finance Minister Radha Krishna Kishore went to Delhi for better treatment, CM Hemant met him]

1 Min Read

रांची। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में उनसे मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री को बेहतर चिकित्सा के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री की शीघ्र स्वस्थता की कामना करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं