Ghatsila by-election: प्रचार का अंतिम दौर, JMM बनाम BJP में कांटे की टक्कर

Juli Gupta
2 Min Read

Ghatsila by-election:

घाटशिला। घाटशिला उपचुनाव 2025 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। 9 नवंबर की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे। यह उपचुनाव पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद कराया जा रहा है। इस सीट पर झामुमो ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर दांव लगाया है। कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला JMM और BJP के बीच सीधा माना जा रहा है।

मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी

इस चुनाव में 2,55,823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिलाएं और 16,178 युवा प्रथम बार वोटर शामिल हैं। मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर CCTV वेबकास्टिंग और VVPAT मशीनों की व्यवस्था की गई है ताकि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेता बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत कई वरिष्ठ नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं। वहीं झामुमो भी पीछे नहीं है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अब तक कई सभाएं कर चुके हैं। शनिवार को मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में उनकी संयुक्त सभा होने जा रही है।

घाटशिला उपचुनाव को झारखंड की सियासत का निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। इस चुनाव में तय होगा कि जनता दिवंगत मंत्री के बेटे सोमेश सोरेन को आगे बढ़ाती है या भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताती है

इसे भी पढ़ें

Ghatsila by-election: घाटशिला उपचुनाव में सियासी दंगल तेज, अमित शाह, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की एंट्री से गर्माएगा झारखंड का चुनावी पारा

Share This Article