रांची : झारखंड की राजधानी रांची में ईडी की टीम शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम के अधिकारी करीब 1 बजे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। पूछताछ के लिए पहुंचे ईडी के अधिकारियों की संख्या 6 थी। ये सभी तीन गाड़ी पर सवार हो कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास के मुख्य गेट पर ईडी के अधिकारियों से जानकारी ली गई और उनका नाम लिखा गया। ईडी के अधिकारियों से उनका परिचय लेने के बाद ही अंदर जाने की अनमति दी गई।
मुख्यमंत्री से जमीन घोटाले से संबंधित मामले को लेकर पूछताछ चल रही है। इससे पहले ईडी की टीम को सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास ले जाने को लेकर झारखंड पुलिस भी मुस्तैद रही। ईडी की टीम को स्कॉट कर मुख्यमंत्री आवास ले जाया जाया गया। ईडी के अधिकारियों के लिए सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती की गई थी और उन्हें पूरी तैयारी से साथ हुए मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया गया।
इस दौरान रांची में कई इलाकों में झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और ईडी के काफिले को काला झंडा दिखाते रहे। गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री से जमीन घोटाला मामले में पूछताछ हो रही है। दरअसल, रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था।
भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें
राममय हुई रांची, पहाड़ी मंदिर में रोशन होंगे 1008 दीप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ से पहले बढ़ायी गयी सुरक्षा
