रांची : डोमन सिंह मुंडा को आजसू बुद्धिजीवी मंच का केंद्रीय अध्यक्ष और डॉ मुकुंद चंद्र मेहता को मंच का केंद्रीय महासचिव रविवार को मनोनीत किया गया है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार यह मनोनयन किया गया है।
डोमन सिंह मुंडा को आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डॉ मुकुंद चंद्र महतो को आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव बनाए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरन भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव लम्बोदर महतो, रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, कौशिक चांद, अंचल किंगर, अरविंद कुमार, सज्जाद आलम, प्रो मिथलेश सिंह, प्रो॰ के पी सिन्हा, प्रो॰ शंभू सिंह, शिव शंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, आदित्य महतो और अन्य ने बधाई दी।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना








