हार के बावजूद महुआ माजी ने इन इलाकों में सीपी सिंह को दिया झटका [Despite the defeat, Mahua Maji gave a blow to CP Singh in these areas]

2 Min Read

रांची। रांची विधानसभा सीट से सातवीं बार बीजेपी के सीपी सिहं ने जीत दर्ज की। लेकिन कई बूथों के नतीजे दिखाते हैं कि उनकी स्थित कमजोर रही।

उन्होंने झामुमो की महुआ माजी को 21,949 वोटों से हराया, लेकिन वोटिंग पैटर्न से साफ है कि जनता ने महुआ माजी को हर क्षेत्र में पसंद किया।

33 बूथ पर सीपी सिंह को 10 से कम वोटः

रांची विधानसभा क्षेत्र के 374 बूथों में से 33 बूथ ऐसे रहे, जहां सीपी सिंह को 10 से कम वोट मिले। खासतौर पर हिंदपीढ़ी क्षेत्र के कई बूथों पर उनकी स्थिति बेहद खराब रही।

कुछ बूथों पर उन्हें 0 से 5 वोट ही मिले। वहीं महुआ माजी को यहां हर जगह बेहतर समर्थन मिला। चुटिया जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है, वहां भी महुआ माजी को हर बूथ पर 100 से ज्यादा वोट मिले।

जबकि सीपी सिंह को कुछ बूथों पर केवल 20 से 70 वोट ही मिले। हिंदपीढ़ी और चुटिया जैसे क्षेत्रों ने इस बार के चुनाव परिणाम का ट्रेंड तय किया।

हिंदपीढ़ी के कई बूथों पर महुआ माजी को 800 से ज्यादा वोट मिले, जबकि सीपी सिंह को कुछ बूथों पर महुआ माजी को कुछ बूथों पर 10 से भी कम वोट मिले।

इसे भी पढ़ें

रांची विधानसभा सीट में कड़ी टक्कर

Share This Article
Exit mobile version