6 लोगों की मौत मामले में 7 साल बाद बहू मधुमिता कोलकाता से गिरफ्तार

2 Min Read

रांची। सदर थाना क्षेत्र के रिवर्सा अपार्टमेंट में रहने वाले सुकांतो सरकार समेत छह लोगों की मौत के मामले में पुलिस परिवार की बहू मधुमिता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 7 साल पहले  9 अक्टूबर 2016 को पूरे परिवार का शव प्लैट में पाया गया था। मौत का कारण पता नहीं चलने के कारण मान लिया गया था कि पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली है। घटना के सात साल बाद पुलिस ने आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलाझा ली है। इस मामले में पुलिस ने सरकार परिवार की बहू मधुमिता सरकार को कोलकाता से गिरफ्तार किया हैष गुरुवार को मधुमिता को ट्रांजिट रिमांड में रांची लाया जा रहा है। इसके बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया जायेगा।

यह है मामला

घटना 9 अक्टूबर 2016 की है। जब सदर थाना क्षेत्र स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में एक साथ छह लोगों का शव बरामद किया गया था। अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ सुकांतो सरकार की पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और बेटी समिता सरकार के शव एक ही कमरे से पाये गये थे। जबकि डॉ सुकांतो सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाये गये थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सुकांतो सरकार ने ही परिवार के पांचों सदस्यों को इंजेक्शन देकर मार डाला था और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को फ्लैट के जांच के दौरान कई पुर्जे भी मिले थे, जिनमें सभी छह की मौत की वजह बहू मधुमिता सरकार को बताया गया था। मधुमिता सरकार ने अपने ही पति, सास-ससुर सहित परिवार के दूसरे सदस्यों पर कई मामले दर्ज करवा रखे थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं