18 दिसंबर को कांग्रेस का राजभवन मार्च [Congress’s Raj Bhavan march on 18th December]

1 Min Read

केंद्र सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस 18 दिसंबर को रांची में राजभवन मार्च करेगी। यह प्रदर्शन केंद्र की नीतियों के खिलाफ किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसके साथ ही पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश के बड़े नेता भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदर्शन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

उन्होंने ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी लगातार संविधान और मुद्दों की बात कर रहे हैं।

मगर केंद्र सरकार इस चर्चा से भाग रही है। सरकार देश की जनता को जवाब नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अडाणी के खिलाफ बाहर मुकदमे हो रहे हैं। लेकिन, देश में उन्हें बचाने का काम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

चुनाव के बाद फेल हो जाती है कांग्रेस की गांरटी-जयराम ठाकुर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं