भाजपा और आरएसएस से डरनेवाली नहीं है कांग्रेस, मोदी सरकार ने देश में रोजगार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी : राहुल गांधी

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पाकुड़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को पाकुड़ पहुंची। इस मौके पर यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी। उस सरकार को भाजपा ने चुराने की कोशिश की। उसे उखाड़ने की कोशिश की।

पर उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गयी।  झारखंड की जनता बधाई की पात्र है जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी।  इस तरह उसने अपनी सरकार बचायी। राहुल ने कहा कि भाजपा से हमारी लड़ाई विचारधारा की है। उनके पास धन है और सारी की सारी एजेंसियां है। जितना दबाव डालने की कोशिश वे कर सकते हैं करें। पर कांग्रेस भाजपा और आरएसएस से डरनेवाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हालत ये है कि युवा चाहे भी तो नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने नोटबंदी की और गलत तरीके से देश में जीएसटी लागू की। मोदी सरकार ने देश में रोजगार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

नतीजा ये है कि चालीस साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवाओं को रोजगार न मिले। वे चाहते हैं हिन्दुस्तान के तीन-चार अरबपति इस देश का पूरा का  पूरा धन उठा के ले जाएं। न्याय यात्रा के जरिए हम हिन्दुस्तान की जनता का दर्द देश के सामने रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले हमने भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक शुरू की। इसका मकसद भाजपा और आरएसएस देश में जो नफरत फैला रहे हैं उसके खिलाफ खड़ा होना था। कार्यक्रम में झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने बंगाल की जनता और कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें

रांची से अयोध्या के लिए 5 ट्रिप चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं