कांग्रेस ने झारखंड के बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला [Congress expelled Jharkhand rebels from the party for 6 years]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश के बाद बागी नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बिट्टू, लातेहार के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव और कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया है कि मुनेश्वर उरांव मनिका से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं पांकी से देवेंद्र सिंह बिट्टू चुनावी मैदान में उतरे है। इसराफिल अंसारी गोमिया विधानसभा में निर्दलीय मैदान में हैं। वह झामुमो के गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें

ओवैसी की पार्टी लड़ेगी झारखंड विधानसभा चुनाव में दिखायेगी दमखम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं