कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा ने नम आंखों से भरा पर्चा [Congress candidate Suresh Baitha filled his nomination paper with tears in his eyes]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

फिर मां को दी अंतिम विदाई

रांची। कांके विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा ने नामांकन कर दिया है। पर नामांकन के वक्त उनकी आंखें नम थीं, क्योंकि कुछ क्षण पहले ही उनकी मां का देहांत हुआ था। मां का पार्थिव शरीर घर में छोड़कर वह नामांकन के लिए पहुंचे थे। नामांकन के बाद उन्होंने मां को अंतिम विदाई दी।

25 साल से कर रहा हूं जनता की सेवाः सुरेश

सुरेश बैठा ने कहा कि 25 वर्षों से बिना विधायक बने अपने क्षेत्र की जनता का साथ दिया है। आज विपदा की इस घड़ी में भी लोकतंत्र के लिए अपना जरूरी फर्ज निभाया है। अब यहां से घर जाकर एक पुत्र का फर्ज निभाना है। मां का अंतिम संस्कार करना है।

इसे भी पढ़ें

BJP से निराश कमलेश राम अब कांके से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं