CM हेमंत ने दिल्ली में खरगे-राहुल से की सीट शेयरिंग पर बात [CM Hemant talked to Kharge-Rahul on seat sharing in Delhi]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ दिल्ली में हैं। वह एक साथ दो उद्देश्यों को लेकर दिल्ली गए हैं। दुर्गापूजा के अवसर पर वह परिवार के साथ राजनीतिक व्यस्तता से अलग छुट्टी का आनंद लेंगे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री दिल्ली में रह कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सीट शेयरिंग पर बातचीत करेंगे।

कई कांग्रेस नेताओं से मिलने की योजनाः

मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने खरगे व राहुल के साथ सीट शेयरिंग पर प्रारंभिक बातचीत की।

प्रारंभिक बातचीत के बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस के अन्य नेताओं से मिलकर सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के 12 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन दिल्ली से लौटने की संभावना है।

14 को होनी है कैबिनेट की बैठकः

सरकार ने 14 को कैबिनेट की फिर बुलाई बैठक राज्य सरकार ने फिर 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले अंतिम बैठक माना जा रहा है।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि 14 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है।

इसीलिए, उसी दिन दोपहर 12 बजे ही कैबिनेट की बैठक करके बचे हुए निर्णय लिए जा सकते हैं। क्योंकि, आम तौर पर शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक होती आ रही है।

बताते चले कि बीते 8 अक्टूबर को ही कैबिनेट की बैठक कर राज्य सरकार ने रिकार्ड 81 फैसले किए हैं। अब 14 अक्टूबर को होनेवाली बैठक को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के बकाये के 1 लाख 36 हज़ार करोड़ के लिए सीएम हेमंत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Share This Article
Exit mobile version