सीएम हेमंत ने गोगो दीदी योजना के लिए कसा भाजपा पर तंज[CM Hemant takes a jibe at BJP for Gogo Didi scheme]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ का जुमला फेंकना बंद करे। सीएम ने फेसबुक पर बीजेपी की “गोगो दीदी योजना” पर लिखा कि कितनी हास्यास्पद बात है

कि झारखंड में 2100 देने की बात करने वाले पांच सालों के लिए उड़ीसा में सिर्फ 830 रुपये महीना दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में 1000 रुपये दिये जा रहे थे

लेकिन अब शर्तों सहित 1250 रुपये किया गया है। सीएम ने आगे लिखा है कि केंद्र अपने तरफ मंईयां सम्मान में आज ही 1100 रुपये जोड़े और आजीवन पैसे देने का लिखित संकल्प ले। वरना कुछ दिनों बाद कोर्ट का सहारा ले। यह बंद करने की चालबाजी होगी।

हेमंत सोरेन ने पीएम से की मांग

सीएम ने आगे लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता हूं कि हमारे राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ वापस करना शुरू करें।

अब तो सुप्रीम कोर्ट से आदेश भी आ गया है। हम इस माह की किश्त 2500 रुपये भेजना शुरू कर देंगे, वह भी बिना किसी शर्त 18 से 50 वर्ष की हर झारखंडी बहन को 2500 रुपये भेजने की योजना जल्द से जल्द लागू करें।

इसे भी पढ़ें 

मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा, अब 50 साल में मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Share This Article
Exit mobile version