सीएम हेमंत ने दिल्ली के एक बस पड़ाव का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति [CM Hemant expressed objection to naming a bus stop in Delhi after Birsa Munda]

1 Min Read

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली के एक बस पड़ाव का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है।

सीएम ने बस पड़ाव की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है ?

क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था ?

क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ? यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों-मूलवासियों का अपमान है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं

कि इस कदम को तुरंत वापस ले। हमारे भगवान हमारे नायक को उनकी प्रतिष्ठा, हमारी आस्था के अनुकूल स्थान दें।

इसे भी पढ़ें

बिरसा मुंडा चौक बना दिल्ली का सराय काले खां बस स्टैंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं