मुख्यमंत्री जवाब के लिए घर में बुलाते हैं और उनकी पार्टी के नेता ईडी को धमकी भी दे रहे : प्रदीप वर्मा

3 Min Read

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। श्री वर्मा ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 वीं नोटिस के बाद ईडी को पूछताछ के लिए अपने पास ही बुलाना चाहते हैं दुसरी ओर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ईडी को धमकी भी दे रहे।

ऐसे में तो मुख्यमंत्री को कैबिनेट से यह भी निर्णय कर लेना चाहिए कि राज्य के किसी व्यक्ति को पूछताछ केलिए अधिकारी अपने ऑफिस में नही बुलाएं। अधिकारी पूछताछ के लिए घर जाएं। क्योंकि कानून के नजर में सब बराबर हैं। जब अपराध के लिए सजा सबके लिए बराबर है तो फिर कानूनी प्रक्रिया भी बराबर होनी चाहिए। झामुमो के बयान से साफ झलक रहा है कि मुख्यमंत्री के पास ईडी के सवालों का जवाब नही है।

ईडी ने बार बार बताया है कि आखिर मुख्यमंत्री को वह क्यों बुला रही है लेकिन वावजूद इसके झामुमो जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि पूछे जाने वाले सवालों के संबंध  में जिस प्रकार से झामुमो ने माखौल उड़ाया है यह झामुमो के दिवालियापन को दर्शाता है।

झामुमो बौखलाहट में है। झामुमो को बताना चाहिए कि उनका सहयोगी दल कांग्रेस सत्ता में रहकर राजद सुप्रीमो पर किस राजनीतिक विद्वेष से कारवाई करवाती थी। लालू यादव पर सीबीआई की कारवाई राजनीतिक था या कानूनी प्रक्रिया। झामुमो और उनके सहयोगी दलों को जनता का आक्रोश स्पष्ट दिखलाई पड़ रहा परंतु सत्ता के चश्मे में उन्हें यह नहीं दिखाई पड़ रहा कि यह उन्हीं के खिलाफ है। छत्तीसगढ़ , राजस्थान,मध्यप्रदेश विधानसभा के परिणाम झामुमो को डराने लगे हैं।

इसीलिए वे बार बार इसका उल्लेख कर रहे। लेकिन जनता उन्हे माफ नही करने वाली। कौन सी ऐसी पूछताछ होती है जिसमें पहले से प्रश्न बता दिए जाते हैं। कोई इंटरव्यू लेने केलिए ईडी थोड़े बुला रही। उसके पास जमीन की लूट के साक्ष्य होंगे। और पकड़े गए लोगो से कुछ कागजात मिले होंगे।

तो फिर जो मुख्यमंत्री के स्तर की बात होगी वो तो उनके पार्टी के नेता नही न बता पाएंगे। झामुमो नेता के धमकी भरे बयानों से स्पष्ट हो रहा है कि ये ईडी के  अधिकारियों के साथ पश्चिम बंगाल में हुए वारदात से भी ज्यादा भयावह स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

डीपफेक का शिकार बने क्रिकेट के भगवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं