बोकारो-कमलेश और मीर दिल्ली में, आज लौटेंगे [Bokaro-Kamlesh and Mir in Delhi, will return today]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। धनबाद और बोकारो विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस उलझी हुई है। इसी बीच अचानक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली गए।

वहां पार्टी के आलानेताओं से दोनों नेताओं ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने धनबाद और बोकारो विधानसभा सीट पर जल्द से जल्द उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने का आग्रह पार्टी हाईकमान से किया है।

इसके साथ दोनों नेताओं ने पार्टी के आलानेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। रविवार को ही मीर और कमलेश झारखंड लौट आएंगे।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ पहुंचे बोकारो, कांग्रेस और झामुमो पर बोला हमला, कहा-भ्रष्टाचार में डूब गया झारखंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं