बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पितः मोदी [BJP’s resolution letter dedicated to the respect, security and prosperity of Roti, Beti and Mati: Modi]

3 Min Read

गढ़वा। पीएम मोदी ने यहां चुनावी सभा में कहा कि झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजना– इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे।

500 रुपये में मिलेगा सिलेंडरः

मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर झारखंड की बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलने वाले हैं।

भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बहनों से ये वादा किया और इसे पूरा भी किया।

कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किएः

मोदी ने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किए हैं। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। जब भाजपा की योजनाएं आई हैं, तो इन्होंने माताओ-बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं।

ये घोषणाएं तो कर सकते हैं, लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है, वो कहां से लाओगे।
अरे ये कहते हैं कि अब करेंगे तब करेंगे, लेकिन आप रहने ही वाले नहीं हो तो कब करोगे।

जेएमएम और कांग्रेस ने गरीबों को घर के नाम पर धोखा दियाः

उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस वालों ने आपको गरीबों के घर के नाम पर धोखा ही दिया है। झारखंड में हमने 16 लाख गरीबों के घर बनाए। ये आंकड़ा बहुत बड़ा होता है। ये घर किसको मिले, एससी-एसटी, ओबीसी को मिले जिनके पास पक्का घर नहीं था।

गढ़वा में 1.15 लाख लोगों को घर मिलेः

एक लाख 15 हजार घर तो गढ़वा में गरीब परिवारों को मिले हैं। आप कह रहे हैं कि यहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। मोदी पहला प्रधानमंत्री है जो यहां आया। जो बड़े बड़े अच्छे काम होते हैं वो भी मेरे ही नसीब में लिखे हैं।

गढ़वा के लोगों का प्यार पाने के लिए भी तो नसीब चाहिए, इसलिए मोदी आपके पास आ गया। आप जेएमएम-कांग्रेस से पूछिए कि आवास योजना का क्या हुआ। क्यों इसको लेकर आपके साथ विश्वासघात किया गया। लोकसभा में हमने 3 करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी, हमने इस पर काम भी शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं