BJP देश भर में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी [BJP will run a Samvidhan Gaurav Abhiyan from 11 to 25 January across the country]

1 Min Read

रांची। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को BJP देश की जनता को बतायेगी। इसके लिए जिला से मंडल तक स्तेर तक 11 से 25 जनवरी तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान को BJP ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है।

झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने ये जानकारी दी। बाउरी को इस अभियान का प्रदेश संयोजक और नंद जी प्रसाद को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला विराजमानः

बाउरी ने कहा कि बाबा साहब के संविधान का ही यह फल है कि आज देश के सर्वोच्चल पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है। वहीं चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

लेकिन आज भी बाबा साहब के विचार समाज के बीच नहीं पहुंचे हैं। वहीं इस अभियान के माध्यम BJP बाबा साहब के सपने को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें

एमपी में बोले पीएम मोदी-बाबा साहब से नफरत करती है कांग्रेस

Share This Article
Exit mobile version