चुनाव की घोषणा के बाद 48 घंटे में 98% सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देगी भाजपा: हिमंता [BJP will declare candidates on 98% seats within 48 hours after election announcement: Himanta]

2 Min Read

रांची। भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। कुछ ही सीटें बची हैं, जिस पर फिर से चर्चा करने की जरूरत है। हिमंता ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है।

संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी। चुनाव की घोषणा के बाद 48 घंटे के भीतर 98 फीसदी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

घटक दलों के साथ बातचीत पूरीः

उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दलों में सीट शेयरिंग का काम भी पूरा हो चुका है। आजसू को 9-11 सीटें मिलेंगी। सीटें चिह्नित कर ली गई हैं। दो सीटें जदयू को दी जाएंगी। लोजपा (आर) से भी बात होगी। चिराग पासवान अभी दिल्ली में हैं।

वे 16 अक्टूबर को आएंगे, तब उनसे बात की जाएगी। लोजपा को कितने सीटें मिलेंगी? इस सवाल पर हिमंता ने कहा कि सीट से ज्यादा महत्वपूर्ण एक साथ चुनाव लड़ना और साथ रहना है। हम एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

बंधु तिर्की का बड़ा खुलासा, कहा-हिमंता अस्थिर करना चाहते हैं हेमंत सरकार को, मुझसे किया संपर्क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं