गढ़वा से BJP प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी ने किया नामांकन [BJP candidate Satyendra Tiwari filed nomination from Garhwa]

1 Min Read

गढ़वा। भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गढ़वा से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मौके पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उत्तर प्रदेश के विधायक भूपेश चौबे भी मौजूद रहे।

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि आज क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोगों की मांग है कि मेरा सत्येंद्र मुझको लौटा दो।

गढ़वा विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई है क्योंकि इस सीट से एक तरफ मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जेएमएम से पर्चा दाखिल किया है, तो वहीं दो बार से गढ़वा सीट से विधायक रहे सत्येंद्रनाथ तिवारी ने आज पर्चा दाखिल किया, तो वहीं कल पूर्व मंत्री रह चुके गिरिनाथ सिंह पर्चा दाखिल करेंगे।

गढ़वा में 3 दिग्गजों का मुकाबलाः

माना जा रहा है कि गढ़वा सीट पर तीनों अपने आप में दिग्गज हैं। हालांकि अब वक्त ही बताएगा कि जीत का सेहरा किसके सर बंधने वाला है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस से 15 लाख कैश किया बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं