बिहार में खेला! RJD मंत्रियों के कामकाज पर रोक

2 Min Read

RJD विधायक और नीतीश की कोर टीम अलग-अलग बैठक

पटना। क्या बिहार में खेला हो गया? आज सबकी जुबान पर यही चर्चा है। बिहार की राजनीति के लिए शनिवार बड़ा अहम दिन साबित होनेवाला है। चर्चाओं के मुताबिक आज काफी कुछ घटनेवाल है।

बिहार में लालू के राजद और नीतीश के जेडीयू का गठबंधन टूटने की कगार पर है। शनिवार को नीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। इसके बाद राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने सरकारी गाड़ी लौटा दी है।

इधर दिल्ली से पटना पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि दुनिया ने मोदी का सुशासन देखा है। अब बिहार की जनता भी मोदी का सुशासन देखना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने बिहार के हालात पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑबजर्वर नियुक्त किया है।

राजद भी जुटा तैयारी में

इधर चर्चा है कि आरजेडी शनिवार को राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की परेड करा सकती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सूत्रों खबर निकल कर आ रही है कि नीतीश कुमार शनिवार को ही  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

सीएम हाउस और राजभवन के रास्ते बंद, बढ़ी सुरक्षा

इन सबके बीच पटना में राजभवन और सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजभवन और सीएम हाउस के पास दोनों ओर से बेरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिये गये हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बड़ा कुछ होनेवाला है। वहीं लोग दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं कि बिहार में खेला हो गया है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग संसदीय सीट : एक अनार 100 बीमार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं