Baghmara Woman: बाघमारा महिला थाना में JLKM नेत्री और थाना प्रभारी के बीच थप्पड़बाजी [Slapping between JLKM leader and police station in-charge in Baghmara women police station]

3 Min Read

Baghmara Woman:

धनबाद। बाघमारा के महिला एवं बाल संरक्षण थाना में थाना प्रभारी वर्षा रानी और जेएलकेएम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती महतो के बीच झड़प हो गई। यहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लड़का लड़की के विवाद को लेकर पहले थाना प्रभारी और जिलाध्यक्ष में जमकर नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को थाना से बाहर निकालकर थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या गुस्से से लाल पीला होते हुए जिला अध्यक्ष भारती ने भी महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी को तमाचा जड़ दिया।

खबर पाकर जेएलकेएम के वरीय नेता प्रदीप महतो सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थाना पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पाकर कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह थाना पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर महिला थाना प्रभारी और जिलाध्यक्ष में किसी तरह सुलह करवाकर मामले को खत्म कराया।

Baghmara Woman: लड़का-लड़की का विवाद सुलझाने पहुंची थे भारती देवीः

बताया जाता है कि भारती देवी किसी लड़का लड़की के विवाद के मामले को लेकर महिला थाना पहुंची थी। घटना के संबंध में महिला जिला अध्यक्ष भारती महतो ने बताया कि लड़की की मां और भाभी को थाना बुलाकर सुबह से बैठाकर रखा गया था। जबकि, लड़का को और उसके परिवार को महिला थाना प्रभारी द्वारा सुबह में ही छोड़ दिया गया था। इसके बारे में पूछे जाने पर महिला थाना प्रभारी आग बबूला होकर मुझे थाने से बाहर कर दिया। विरोध करने पर थाना प्रभारी ने थाना के बाहर हमें थप्पड़ मार दिया। थाना प्रभारी के इस रवैए से आहत हमने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

Baghmara Woman: ऐसे में जनता का भरोसा पुलिस-प्रशासन से उठ जायेगाः

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की घटना होने पर व्यक्ति को सबसे पहले थाना आने का अधिकार है ना कि कोर्ट जाने का। अगर एक महिला पुलिस एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करेगी तो जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन के ऊपर से उठ जाएगा। इधर समझौते के बाद जिला अध्यक्ष भारती महतो ने कहा कि महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी के द्वारा माफी मांगने पर इंसानियत के नाते हमने उन्हें माफ कर दिया है। दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर गलतफहमी हुई थी। जिसको लेकर मामला हुआ था लेकिन अब उसे सुलझा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

JLKM’s agitation intensifies:जेएलकेएम का आंदोलन तेज, कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक का पुतला फूंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं