बेबी देवी ने किया नामांकन, सभा में सीएम हेमंत भी होंगे शामिल [Baby Devi nominated, CM Hemant will also attend the meeting]

1 Min Read

गिरिडीह। स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी और मंत्री बेबी देवी ने डुमरी सीट से नामांकन किया। अपने समर्थकों के साथ बेबी देवी नामांकन करने पहुंची थीं।

नामांकन के बाद एक सभा का भी आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बता दें कि बेबी देवी के समाने उन्हें चुनौती देने के लिए आजसू की योशदा देवी और जेएलकेम के जयराम महतो होंगे।

दिलच्सप होगा इस सीट पर मुकाबलाः

डुमरी सीट का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि इस बार यहां से त्रिकोणीय समीकरण बनता नजर आ रहा है। डुमरी सीट हमेशा से झामुमो का गढ़ माना जाता रहा है।

अब तक के चुनावी नतीजे तो यही कहानी बयां करते हैं। स्व. जगरनाथ महतो ने इस सीट पर जो काम किया, उसका सीधा लाभ झमुमो को मिलता रहा है।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए उप-चुनाव का नतीजा भी यही बताता है। अब यह तो समय ही बताएगा कि डुमरी सीट किसके खाते में जाता है।

इसे भी पढ़ें

आजसू ने डुमरी में यशोदा देवी को उतारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं