आंखों में धूल झोंककर ठगने का काम कोई मुख्यमंत्री से सीखे : बाबूलाल मरांडी [Someone should learn from the Chief Minister the work of cheating by throwing dust in the eyes: Babulal Marandi]

2 Min Read

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि जन जन की एक ही मांग, कुर्सी छोड़ो करो निदान।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार ने युवाओं की आंखों में धूल झोंककर सिर्फ ठगने का काम किया है। मंत्रिमंडल तो कई बार बदले, लेकिन नीयत नहीं बदली और उसी नियत का नतीजा का है कि युवाओं के हित में एक भी निर्णय नहीं लिया गया।

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन जी ने समय-समय पर अपनी दृढ़ इच्छा और इच्छाशक्ति का बखान तो अलग-अलग मंचों से किया। लेकिन इसके बाद भी न तो उनकी दृढ़ इच्छा दिखी, और न ही इच्छा शक्ति, जिसके कारण आज प्रदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।

कहने को तो मुख्यमंत्री जी चिल्ला चिल्लाकर बोलते रहते हैं कि सरकार के पास आंख, कान, नाक तीनों हैं लेकिन युवाओं के मुद्दे पर, बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर इनकी आंख कान नाक तीनों काम करना बंद कर देते हैं।

बाबूलाल ने ट्वीट में आगे लिखा है कि, ये बरस भी लगता है, ऐसे ही बीत जायेगा. डर के साये में, ये साल भी गुजर जायेगा। हेमंत जी, चूंकि सत्ता के शीर्ष पर आप विराजमान हैं,

इसलिए ये याद रहे कि ये मनमानियों का दौर है, यहां हैवानियत के बादल जरूर छायेंगे। लेकिन तुम्हारे हर जुल्म का हिसाब लेने, देखना हम जरूर आयेंगे।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बीजेपी से कौन लड़ेगा हेमंत सोरेन के खिलाफ ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं