गिरिडीह में 25 महिलाओं को नहीं मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, बाबूलाल ने की CM हेमंत से शिकायत [25 women in Giridih are not getting the benefit of Mainiyan Samman Yojana, Babulal complained to CM Hemant]

1 Min Read

गिरिडीह। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत एक गांव में तकरीबन 40 महिलाओं ने मंईयां योजना का फॉर्म भरा है।

लेकिन उनमें से सिर्फ 15 लोगों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी 25 महिलाएं अब भी भुगतान का इंतजार कर रहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया के तहत आवेदन किया, फिर भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी को उम्मीद थी कि हेमंत सरकार की इस योजना से उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी, लेकिन चयन में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार के कारण अनेक महिलाएं मंईयां योजना के लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुरोध किया कि सभी पात्र महिलाओं को मंईयां योजना की लंबित चारों किस्तों के साथ नियमित रूप से राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें

JLKM या मंईयां सम्मान योजना ? हार के कारण खंगालने में जुटी बीजेपी

Share This Article
Exit mobile version