Former MLA Amba Prasad
बड़कागांव। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने हुडहुडू आवास में प्रेस वार्ता आयोजित कर NTPC और वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। अंबा ने कहा कि NTPC जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं
और इन फंड्स से वर्तमान विधायक के निजी आवास की मरम्मत करवाई जा रही है, साथ ही वहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस निर्माण में एक भी ईंट नहीं लगने देंगी और PIL दाखिल करने की संभावना जताई।
वहीं, रोशन लाल चौधरी ने टेलीफोन पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय और कार्यालय की मरम्मत केवल जनता दरबार के संचालन और लोगों की सुविधा के लिए की जा रही है। फिलहाल विधायक इलाज के लिए दिल्ली में हैं।
