आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा- पार्टी को गहन समीक्षा की जरूरत [AJSU Central Vice President Hasan Ansari said- the party needs a thorough review]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन को करारी हार मिली। इसमें आजसू पार्टी का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा, इस कारण चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही पार्टी के अंदर घोर निराशा का माहौल है।

इसे लेकर अब पार्टी के अंदर गहन समीक्षा की बात उठने लगी है। AJSU पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा, “बेहद ही निराशजनक प्रदर्शन के साथ आजसू पार्टी जिस मुहाने पर खड़ी है।

उसकी पूरी नैतिकता और ईमानदारी के साथ गहन समीक्षा होनी चाहिए। यह समीक्षा हर वैसे कैडर और पदाधिकारी के हित में होगा, जिन्होंने अपनी जिंदगी का एक लंबा समय पार्टी को समर्पित किया है।

क्योंकि पार्टी का प्रदर्शन और ये नतीजे उन्हें परेशान कर रहे हैं।केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इस बात का पता चलना आवश्यक है कि पार्टी ने कितनी सामूहिकता के साथ चुनाव लड़ा।

हार की वजहों को समझना जरूरीः

चुनाव में किन रूपों में संसाधनों और कैडर का इस्तेमाल किया गया, चूक कहां हुई। आखिर किन वजहों से झारखंड आंदोलन में अपनी जान लड़ाने वाले संगठन की जमीनी पकड़ इस चुनाव में कमजोर होती चली गई।

इस पर विस्तार से चर्चा की आवश्यकता है। आखिर जानकारी मिले कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णयों से पार्टी पर क्या असर हुआ। इन 25 सालों में पार्टी ने क्या खोया और क्या पाया है।

इसके साथ ही नेतृत्व को इस बात से भी अवगत कराना चाहिए कि कार्यकर्ताओं के भविष्य को लेकर उनकी क्या योजना है।

इसे भी पढ़ें


हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं