बाल सुधार गृह से बाल कैदियों के भागने पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दी ये सलाह [Babulal Marandi gave this advice to the government on the escape of child prisoners from the juvenile correctional home]

2 Min Read

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा के बाल सुधार गृह से 21 बाल कैदियों के फरार होने पर चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक करार देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की नाकामी को उजागर करती है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बाल सुधार गृह का मुख्य उद्देश्य भटके हुए किशोरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होता है, लेकिन चाईबासा की घटना यह दर्शाती है कि सरकार बाल सुधार गृह के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सरकार को दी ये सलाहः

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी फरार किशोरों को वापस लाकर उनके लिए उचित काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, अन्यथा ये किशोर समाज के लिए खतरा बन सकते हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांगः

साथ ही, बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है कि ये बच्चे क्यों भागे और किसकी लापरवाही के कारण यह घटना हुई। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।

इस घटना के बाद से चाईबासा बाल सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, और राज्य सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी का आरोप: हेमंत सोरेन के भड़काऊ बयान से कोयला कारोबार में हत्या और हिंसा की भड़क 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं