बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिना नियुक्ति दिए 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब [Babulal Marandi targeted the government, said- more than 2 lakh vacant posts missing without appointment]

1 Min Read

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। कहा कि तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पिछलो 2 सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर महज 1.56 लाख रह गई है। यानी बिना कोई परीक्षा कराए राज्य सरकार युवाओं की 2 लाख 6 हजार की नौकरी खा गई।

छले जा रहे बेरोजगार युवाः

कहा कि इस अनूठे घोटाले का जवाब न तो राज्य सरकार के पास है न तो अधिकारियों के पास। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तरह झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ न खेले।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बदलेगा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं