Jharkhand police transfer: झारखंड पुलिस ने 254 जवानों का किया तबादला,जानिए किन जिलों में होगी तैनाती ? [Jharkhand Police transferred 254 soldiers, know in which districts they will be deployed?]

1 Min Read

Jharkhand police transfer:

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में 254 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। यह तबादला डीआईजी कार्मिक के आदेश के तहत ऑनलाइन और क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर किया गया है। इस तबादले में एएसआई, हवलदार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Jharkhand police transfer: किन जिलों में हुए तबादला ?

जिन जिलों में ये तबादले हुए हैं, उनमें गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला, कोडरमा, गढ़वा, बोकारो, देवघर, पलामू, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लातेहार, दुमका, साहेबगंज और लोहरदगा प्रमुख हैं। इस व्यापक तबादले से पुलिस बल के प्रबंधन और बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई नियुक्ति स्थलों पर जाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। पुलिस विभाग ने कहा है कि यह कदम सेवा में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक था।

इसे भी पढ़ें

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची की जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं