Jharkhand police health relief: झारखंड के 516 पुलिस कर्मियों को मिली बड़ी राहत, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 1.69 करोड़ रुपये मंजूर

1 Min Read

Jharkhand police health relief:

रांची। झारखंड पुलिस ने अपने 516 पुलिसकर्मियों और उनके निकट परिजनों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से कुल 1 करोड़ 69 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि मुख्य रूप से हार्ट सर्जरी, किडनी और अन्य महंगी चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए दी जाएगी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में सभी 602 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें से 516 को स्वीकृति मिली। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी, बजट ने राशि मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह रकम संबंधित जिलों के एसपी और पुलिस विभागों के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाई जाएगी।

Share This Article