मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों पर हमला किया और कम से कम छह वाहनों को आग लगा दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में हुई।






