झारखंड: महुआ माजी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाईं कलाई में फ्रैक्चर [Jharkhand: Mahua Maji’s car crashes, left wrist fractured]

1 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को कार दुर्घटना में चोटें आई हैं। घटना बुधवार तड़के लातेहार जिले के एनएच-75 पर होटवाग गांव के पास हुई, जब वह महाकुंभ से लौट रही थीं।

उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में महुआ माजी की बाईं कलाई में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार में सवार उनके परिवार के सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े के अनुसार, महुआ माजी को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स में भेजा गया। वे अपने बेटे और बहू के साथ प्रयागराज से रांची लौट रही थीं।

इसे भी पढ़ें

जब तक हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदा है, राज्य को उसका हक मिलेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं