काम पर लौटे झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता आज गुरुवार से अपने काम काज पर लौट आये हैं।

बुधवार को जिस अधिवक्ता के खिलाफ एक्शन लिया गया था, उसे डबल बेंच से राहत मिलने के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक हुई।

इसमें यह निर्णय लिया गया कि पहले की तरह सभी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित होंगे।

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी कर बैठक में लिये निर्णय की जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को भी दे दी गयी है। यह जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी।

इसे भी पढ़ें

एआईसीटीई ने जारी किया क्यूआईपी-पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं