प्रयोग की धरती बन गया झारखंड : चंपाई सोरेन [Jharkhand has become a land of experiments: Champai Soren]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। सत्र की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी बात रखी।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बातों का जवाब देते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि मुझे कुछ दिन के लिए गठबंधन की ओर से नेतृत्व का मौका दिया गया।

इसी बीच आम चुनाव हुए। 3 महीने उसी में बीत गए। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने इस प्रदेश का नेतृत्व किया।

लेकिन, प्रदेश में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। चंपाई सोरेन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासियों की जनसंख्या कम होने की बात कही।

रांची में भी यही स्थिति है। आखिर क्यों कम हो गई आदिवासियों की आबादी। झारखंड गरीब प्रदेश नहीं है।

खनिज संपदा और वन संपदा से परिपूर्ण है। लेकिन, हम सबके प्रयास के बाद भी आदिवासियों का विकास नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन अच्छे इंसान हैं, वह अच्छा काम कर रहे थे : समीर मोहंती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं