रांची। एक तरफ सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने दबिश दी है। वहीं, दूसरी तरफ रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। राज्यपाल ने कहा है कि सीएम आज जवाब नहीं दे रहे तो कल देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में कानून का पालन करना चाहिए। झारखंड के लॉ एंड ऑडर के सवाल पर राज्यपाल ने सवाल खड़ा किया है।
कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उन्होंने इसे लेकर पहले भी चिंता जताई है। अस पर ध्यान देने की जरूरत है। बताते चवें कि सोमवार की सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली स्थित सीएम आवास पर दबिश दी है।
इसके साथ ही झारखंड भवन में भी ईडी की टीम मौजूद है। कहा जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी सीएम से वहीं पूछताछ कर सकती है। हालांकि सीएम हेमंत अपने दिल्ली आवास पर मौजूद नहीं है।
सीएम कहां है इसका पता नहीं चल सका है। दिल्ली में ईडी की कार्रवाई को लेकर झामुमो कार्यरर्कओं में काफी आक्रोश है वे मोरहाबादी मैदान में एकत्र हो रहे हैं। झामुमो के प्रदर्शन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें
CM दफ्तर से ED को भेजा गया पत्र, 31 जनवरी को पेश हो सकते हैं हेमंत सोरेन









