झारखंड के राज्यपाल मिले अमित शाह से [Jharkhand Governor met Amit Shah]

1 Min Read

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेट किया। राज्यपाल ने गृह मंत्री से झारखंड की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।

झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार की अमित शाह से पहली मुलाकात है। इससे पहले राज्यपाल ने तीन अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया।

बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मालूम हो कि संतोष गंगवार बरेली, उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं। वह बरेली से आठ बार सांसद रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 12 वें राज्यपाल बने संतोष गंगवार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं