झारखंड सरकार करेगी कैमरून में फंसे राज्य के मजदूरों की मदद [Jharkhand government will help the workers of the state stranded in Cameroon]

2 Min Read

रांची। झारखंड सरकार दक्षिण अफ्रीका में फंसे मजदूरों की मदद करेगी। सरकार ने उनकी वापसी का प्रयास शुरू कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में मजदूरी करने गए झारखंड के 27 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

मजदूरों के इस वीडियो पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रवासी मजदूर सेल की ओर से कैमरून में फंसे मजदूरों से संपर्क करने का प्रयास शुरू हो चुका है। विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो जारी कर मजदूरों ने मांगी है मदद

मजदूरों की ओर से जारी वीडियो में उन्होंने बताया है कि वे दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में बीते चार महीने से फंसे हुए हैं। ये मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से हैं।

वे जिस कंपनी में काम कर रहे हैं न तो वो कंपनी सूध ले रही है और न ही वो ठेकेदार जो उन्हें झारखंड से लेकर गया।

मजदूरों ने बताया कि हमारे पास खाने को अनाज तक नहीं बचा है। कंपनी न खाने की व्यवस्था कर रहा है और न रिचार्ज करने के पैसे दे रहा है।

हम अपने घरवालों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि वह उनकी मदद करे और कैमरून से बाहर निकाल भारत लाने की व्यवस्था करे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार ने देश के आठ महानगरों में राज्य के प्रवासियों की सहायता के लिए खोले केंद्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं