Jharkhand government give free coaching: एससी छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी झारखंड सरकार

3 Min Read

Jharkhand government give free coaching:

रांची। झारखंड सरकार राज्य के अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री कराएगी। कल्याण विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शुरुआत में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं के लिए कोचिंग होगी। इसके बाद मेडिकल-इंजीनियरिंग की भी तैयारी कराई जाएगी।

Jharkhand government give free coaching: पहले सिर्फ एसटी और अल्पसंख्यक छात्रों को मिलती थी फ्री कोचिंगः

विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की अनुमति ली जाएगी। फिर इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा। पहले इस योजना में अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक छात्र ही शामिल थे। ऐसे में एससी छात्रों को भी यह सुविधा देने का सरकार पर दबाव था। हालांकि पिछड़ी जाति और अत्यंत पिछड़ी जातियां अभी भी इस योजना से बाहर हैं।

Jharkhand government give free coaching: एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण मेः

अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक छात्रों को कोचिंग देने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनके लिए स्थल चयन भी हो चुका है। संभावना है कि एससी छात्रों के लिए कोचिंग की अलग से व्यवस्था होगी। इसके लिए राजधानी रांची में सरकारी या भाड़े का मकान लिया जा सकता है।

Jharkhand government give free coaching: छात्रों की पात्रताः

ऐसे अनुसूचित जाति के छात्र जो झारखंड के निवासी हों।
इनके माता-पिता आयकर दाता न हों। तभी कोचिंग ले सकेंगे।
उनके पास आधार कार्ड, एससी प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र हो। छात्र-छात्राओं का अच्छे अंकों से स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा पास करना जरूरी है।

Jharkhand government give free coaching: राज्य में एससी की संख्या करीब 10 फीसदीः

एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग को झामुमो-कांग्रेस-राजद का हिमायती माना जाता है। ऐसे में सबसे पहले एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की योजना में शामिल किया गया। राज्य में एससी की आबादी करीब 10 फीसदी होने की संभावना है।

ऐसे में सरकार के रणनीतिकारों और एससी कोटे के विधायकों ने इस योजना में एससी को भी शामिल करने पर बल दिया। उनका तर्क था कि एससी के शामिल नहीं करने की स्थिति में सरकार पर भेदभाव का आरोप लग सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार में एससी कोटे के विधायकों की संख्या पहले से अधिक है।

इसे भी पढ़ें

Coaching center in Jharkhand: झारखंड में कोचिंग सेंटर खोलने के लिए 5 लाख बैंक गारंटी अनिवार्य, नहीं तो देना पड़ेगा 10 लाख तक जुर्माना


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं