मंत्री के बॉडीगार्ड के साथ थाना में मारपीट, थानेदार पर इल्जाम [Minister’s bodyguard assaulted in police station, blame put on SHO]

2 Min Read

Jharkhand Government:

साहेबगंज। झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के साथ साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में मारपीट की गयी। मारपीट में बॉडीगार्ड के कान और सिर पर गंभीर चोट आयी है।

उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही जेल भेजने की धमकी तक दी गयी। यह इल्जाम बॉडीगार्ड सुमित सौरभ ने मुफस्सिल थानेदार मदन कुमार पर लगाया है। मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। साथ ही शिकायत की कॉपी साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह को भेजी गयी है। पीड़ित से एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Jharkhand Government: पीड़ित के पिता ने लगाया आरोप

मामले में पीड़ित बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के पिता शंभु यादव का कहना है कि बीते पांच अप्रैल को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके छोटे भाई रविंद्रनाथ यादव रामनवमी पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे।

इसी दरम्यान थानेदार मदन कुमार के साथ झगड़ा हो गया। इल्जाम है कि थानेदार ने रविंद्रनाथ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर शंभु यादव और उनके बेटे सुमित सौरभ थाना पहुंचे।

उस वक्त थानेदार वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर बाद जब थानेदार थाना पहुंचे तो सुमित ने उनसे मामले के बारे में पूछा। पूछने के साथ ही थानेदार भड़क गये। इल्जाम है कि सुमित के साथ भी बदसलूकी की गयी।

गाली-गलौज किया गया। वहीं, उसे मारा-पीटा तक गया। इस मारपीट में सुमित सौरभ के कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। जब पिता शंभु यादव बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में पत्रकार के परिवार के साथ हुयी मारपीट, आरोपी फरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं