JharkhandJharkhand governance update: झारखंड की प्रशासनिक इकाइयों में नहीं होगा फेरबदल

Jharkhand governance update: झारखंड की प्रशासनिक इकाइयों में नहीं होगा फेरबदल

Jharkhand governance update:

रांची। झारखंड की प्रशासनिक इकाइयों में कोई फेरबदल नहीं होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये निर्देश दिया है। उन्होंने जनगणना 2027 को लेकर ये बात कही है, ताकि जनगणना कार्य सुचारू ढंग से चलता रहेय़ दरअसल, जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियम 1990 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है कि राज्य की किसी भी प्रशासनिक इकाई की सीमा में अब बदलाव नहीं किया जाएगा।

कब तक लागू रहेगा ये आदेशः

मुख्यमंत्री निर्देश के मुताबिक जिला, अनुमंडल, प्रखंड, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, छावनी परिषद, वार्ड, पंचायत और गांव समेत सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। जनगणना के दौरान सीमाओं में बदलाव से प्रक्रिया प्रभावित होती है, इसलिए सरकार ने यह रोक लगाई है।

पुराने बदलावों की जानकारी मांगीः

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 तक जिन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव हुए हैं, उनसे जुड़ी पूरी जानकारी और संबंधित अधिसूचनाएं जनगणना निदेशालय, झारखंड, रांची को भेजी जाएं। इससे जनगणना की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

सभी विभागों को पालन कराने का निर्देशः

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि स्पष्ट और स्थिर प्रशासनिक सीमाएं जनगणना 2027 को सटीक और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles