जमशेदपुर। जमशेदपुर की एक युवती पर एक मल्टी नेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 50 लाख वसूली करने का मामला सामने आया है।
युवती पर आरोप है कि उसने मुंबई के एक मल्टी नेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी मेहुल शाह का न्यूड वीडियो बनाकर उससे 50 लाख वसूल लिये हैं।
युवती का नाम श्वेता है। मेहुल की श्वेता से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती इस कदर बढ़ गई थी कि वो लोग अक्सर मिलते जुलते थे।
इस दौरान श्वेता उससे लाखों रुपए ले चुकी थी। श्वेता मुंबई में मेहुल की कंपनी में ही काम करती थी। जब मेहुल ने श्वेता से दूरियां बना ली तो वह जॉब छोड़कर रांची आ गई और यहीं रहने लगी।
पहले श्वेता ने भेजी अपनी न्यूड वीडियो
एक सप्ताह पहले श्वेता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मेहुल को हनीट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया।
श्वेता ने मेहुल को अपनी न्यूड वीडियो बनाकर भेजा और कहा कि वह उससे मिलना चाहती है। जिसके बाद मेहुल तीन दिन पहले मुंबई से रांची आया।
श्वेता अपने साथियों के साथ मेहुल को लेने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। मेहुल को रांची शहर में घुमाया। रांची के एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा बुक कराया।
वहां पर श्वेता ने मेहुल का न्यूड वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
परिजनों को न्यूड वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगी। जिससे मेहुल डर गए, श्वेता ने 50 लाख रुपए डिमांड की। जिसे मेहुल ने अपर बाजार के एक व्यवसायी से हवाला के जरिए उसे रुपये दे दिया।
फिर दोनों के बीच हुआ रांची की सड़क पर झगड़ा
जानकारी के मुताबिक श्वेता और मेहुल मंगलवार को एयरपोर्ट रोड में झगड़ा कर रहे थे। युवती के साथ दो अन्य लोग भी थे।
सभी मिलकर मेहुल को पीट रहे थे। जिसके बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को पकड़कर पुलिस की टीम थाने लायी।
पूछताछ में हनीट्रैप मामले का खुलासा हुआ। मेहुल मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेहुल की पत्नी रांची पहुंची।
इसके बाद पत्नी ने आरोपी समेत अन्य के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में एफआईआर करवाया। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें









