झारखंड को मिले 378 होमगार्ड, हजारीबाग में पासिंग आउट परेड संपन्न

1 Min Read

हजारीबाग। झारखंड को 378 नए प्रशिक्षित होमगार्ड मिल गये हैं। बुधवार को हजारीबाग के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, गृह रक्षा वाहिनी पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ।

इसमें 378 प्रशिक्षु होमगार्ड भी शामिल हुए। इन प्रशिक्षु होमगार्ड को 63 दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें कुल 381 प्रशिक्षु गृह रक्षक सम्मिलित हुए थे, जिसमें से कुल 378 प्रशिक्षु गृह रक्षकों द्वारा शपथ लिया गया।

बताते चलें कि हजारीबाग में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे गृह रक्षकों को कई प्रकार के चुनौतीपुर्ण प्रशिक्षण दिया गया है।

टर्नआउट, व्यक्तिगत कवायद, रायफल प्रशिक्षण, गार्ड/संतरी का कर्तव्य, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, आधुनिक हथियार, यातायात, अनुशासन, आपदा प्रबंधन और श्रम से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षु गृह रक्षकों को समुचित प्रशिक्षण देने के लिए गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों/कर्मियों के अलावा जिला बल के दो और जैप-7 के दो अनुभवी और दक्ष हवलदार को प्रतिनियुक्त किया गया था।

पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी अरविंद सिंह थे।

उन्होंने पासिंग आउट परेड में इन होम गार्ड को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें 

आदम सेना के खिलाफ बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं