रांची। 1 दिसंबर 2024 से रांची सहित पूरे झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत अब 1977 रुपये हो गई है, जो पहले 1961 रुपये थी। इस तरह, 16 रुपये की बढ़ोतरी के साथ गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है।
पांचवें महीने में बढ़ी गैस की कीमतें
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में यह बढ़ोतरी लगातार पांचवे महीने हुई है। अगस्त में 8.50 रुपये, सितंबर में 38 रुपये, अक्टूबर में 49 रुपये, नवंबर में 61 रुपये और अब दिसंबर में 16 रुपये की वृद्धि हुई है।
घरेलू गैस की कीमत स्थिर
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में पिछले कुछ महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। रांची में 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये है, और आखिरी बार मार्च 2024 में इसकी कीमत में 100 रुपये की कटौती की गई थी।
झारखंड के प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस की कीमतें
बोकारो: 1977.5 रुपये
रांची: 1977 रुपये
धनबाद: 1975.50 रुपये
जमशेदपुर: 1945.50 रुपये
देवघर: 1974 रुपये
दुमका: 1974 रुपये
इसे भी पढ़ें
