Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस पर रूप कुमार राठौर और दिनेश बावरा करेंगे खास प्रस्तुति

1 Min Read
Jharkhand Foundation Day: रांची। झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं स्थापना वर्षगांठ 22 नवंबर को भव्य रूप से मनाने जा रही है।

Jharkhand Foundation Day:

रांची। झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं स्थापना वर्षगांठ 22 नवंबर को भव्य रूप से मनाने जा रही है। इस अवसर पर दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों- क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी से जुड़े पदक विजेताओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

राजधानी रांची में आयोजन:

समारोह में राज्यपाल उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान देंगे। इसके लिए विशेष चयन समिति का गठन किया गया है। सांस्कृतिक सत्र में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं मशहूर हास्य कवि दिनेश बावरा मंच पर अपनी कविताओं से समा बांधेंगे।राजधानी रांची में आयोजन के प्रचार के लिए बिरसा चौक, मोरहाबादी, लालपुर चौक, रांची स्टेशन समेत आठ प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि समारोह सफल और यादगार बन सके।

Share This Article