झारखंड किन्नर भी मैदान में, धनबाद से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव

1 Min Read

धनबाद। लोकसभा चुनाव में हर जाति और समुदाय के लोग अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं।

झारखंड में किन्नर यानी ट्रांसजेंडर समुदाय भी अपने हिस्से के लिए दावा ठोक रहा है। धनबाद की किन्नर सुनैना सिंह ने अपने समुदाय की आवाज बनने की ठानी है।

लोकसभा चुनाव में वो धनबाद से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। किन्नर सुनैना सिंह बताती हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी किन्नर उपेक्षित हैं।

लोग आज भी उनसे किनारा करते हैं। उनके लिए किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया। अपने परिवार के सदस्यों से वर्षों तक उपहास झेलने के बाद भी सुनैना अपने जैसों और मिडिल क्लास फैमिली के सपोर्ट से चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं।

राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के आगे सुनैना जनता को ही अपनी पार्टी मानकर चुनाव लड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें

गर्मियों में नारियल पानी के हैं कई फायदे , वजन कम करने में भी करता है मदद

Share This Article
Exit mobile version