Jharkhand DSPs promoted to IPS: झारखंड के 9 डीएसपी बनें IPS

2 Min Read

Jharkhand DSPs promoted to IPS:

रांची। झारखंड पुलिस सेवा के 9 अफसर IPS बन गये हैं। ये सभी सीनियर डीएसपी के पद पर थे। इन्हें IPS रैंक में प्रमोशन मिल गया है और जल्द ही गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित आदेश जारी करेगा।

इन्हें मिला प्रमोशनः

श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक को सीनियर डीएसपी से आईपीएस रैंक में प्रोन्नति दी गयी है। वहीं जेपीएससी के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति दी गई है।

80 IPS हो जायेंगे झारखंड मेः

झारखंड में फ़िलहाल 2012 से लेकर 2021 बैच तक एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या 71 है, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं अब नौ सीनियर डीएसपी के प्रमोशन के बाद झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी।

4 IPS को भी मिलेगा डीआइजी में प्रमोशनः

जनवरी 2026 में 2012 बैच के 4 IPS को डीआईजी रैंक में प्रमोशन मिलनेवाला है। इसके बाद, झारखंड में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या घटकर 76 रह जाएगी।

और अफसरों को मिलेगा प्रमोशनः

झारखंड में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाने वाली है, जिसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक के प्रमोशन शामिल हैं। इसके बाद पुलिस सेवा में बड़े पैमाने पर फेर बदल संभव है।

Share This Article