रांची, एजेंसियां। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के रवैये से डॉक्टर नाराज हैं। उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर अपनी नारजागी जताई है।
बता दें कि रांची के हर वार्ड में निगम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। ये सभी सेंटर खुद बीमार हैं।
कहीं जरूरी दवाएं नहीं हैं तो कहीं प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाली पर्ची नहीं है। कहीं पीने का पानी नहीं है तो कहीं शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। इन सेंटर में दिन में मरीज इलाज कराने आते हैं। कई बार हंगामा भी होता है।
गार्ड की ड्यूटी सुबह होनी चाहिए, लेकिन रात में उसकी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि बंद पड़े सेंटर में चोरी न हो।
अधिकांश सेंटर एक कमरे में चलाए जा रहे हैं। कहीं भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। बार-बार सुविधाओं की मांग करने वाले चिकित्सकों ने थक हार कर अब नगर निगम के प्रशासक को पत्र लिखा है।
चिकित्सकों ने कहा है कि जब से कार्यभार संभाला है, तब से आजतक सभी अपने केंद्रों में सुविधा की मांग कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक मरीजों को निरंतर सेवा प्रदान कर सकें।
लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। केंद्रों में बिजली, पानी, टायलेट, पंखा तक नहीं है। जिस कारण महिला चिकित्सक व कर्मियों के शौचालय की समस्या के साथ-साथ वेलनेस सेंटर में आने वाले वृद्ध और गर्भवतियों को भी परेशानी हो रही है।
इसे भी पढ़ें









