Missing woman found dead: तालाब किनारे मिला लापता महिला का शव, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या की आशंका

2 Min Read

Missing woman found dead

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चंदनकियरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में 55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। महिला बीते कई दिनों से लापता थी।

20 जनवरी से थी लापता

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नमिता देवी के रूप में हुई है, जो बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2ए की रहने वाली थीं। वह 20 जनवरी को सुबह की सैर के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के बेटे अमर गोपे ने दांत और हाथ में पहनी चूड़ियों के आधार पर शव की पहचान की।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार महिला का शव आधा निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और उसका कुछ हिस्सा जला हुआ भी पाया गया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

एक व्यक्ति हिरासत में

एसपी ने बताया कि मृतका के पति बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारी हैं, जबकि उनका मायका पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Share This Article