Crime in Palamu: पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, ऐसे खुला राज

4 Min Read

Crime in Palamu:

पलामू। पत्नी द्वारा प्रेमी के हाथों पति की हत्या कराये जाने का एक और मामला सामने आया है। यह मामला पलामू का है, जहां एक पत्नी ने पराये पुरूष के प्रेम में पड़कर प्रेमी के हाथों पति की हत्या करा दी। लातेहार के मुरूप डीही के रहने वाले सरफराज खान की हत्या उसकी नाबालिग पत्नी ने ही करा दी। घटना से करीब डेढ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। सरफराज अपने ससुराल पलामू जिले के नावाबाजार आया था।

30 जुलाई को पत्नी के प्रेमी समीर शाह के साथ निकला था। नावाबाजार के थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल से 31 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ था। अब पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी पत्नी के प्रेमी नावाबाजार के शाई मुहल्ल्ला के समीर शाह (18) को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी के प्यार में रोड़ा बन गया था पतिः

सरफराज समीर और उसकी प्रेमिका के बीच रोड़ा बन रहा था। ऐसे में उसकी हत्या की योजना बनायी गयी। इस बात का खुलासा पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया।

दोनों के बीच एक साल से था प्रेम प्रसंगः

एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले का उदभेदन करते हुए कहा कि सरफराज की शादी 22 अप्रैल 2025 को हुई थी। सरफराज से शादी कर उसकी पत्नी खुश नहीं थी। ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 26 जुलाई को पति को बुलाया और प्रेमी को जानकारी दी। शादी के समय समीर ने सक्रियता दिखाई थी। इस कारण सरफराज से समीर की दोस्ती हो गई थी और जब भी सरफराज नावाबाजार आता था उससे मिलते जुलते रहता था। सरफराज के 26 जुलाई को नावाबाजार आने की सूचना पर समीर 29 जुलाई को कोडरमा के झुमरीतिलैया से अपने घर आया और फोन कर सरफराज को मिलने बुलाया। दोनों साथ में निकले।

जंगल में पिलाई शराबः

समीर ने खोड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान से बीयर की दो बोतल खरीदी और कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल में ले जाकर सरफराज को पिलायी और नशे में होने पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी। 31 जुलाई को शव बरामद हुआ था। इस संबंध में सरफराज के भाई एहसान खान ने मामला दर्ज कराया।

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासाः

कांड के अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि हत्या के पीछे सरफराज की पत्नी का हाथ है। पहले पत्नी को पकड़ा गया और पूछताछ में स्थिति स्पष्ट की गयी। इसी बीच आरोपित समीर शाह को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन एवं प्रेमिका का मोबाइल फोन जब्तप किया गया।

पत्नी के माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाईः

एसपी ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। उन्होंरने बताया कि नाबालिग रहते हुए शादी करने के कारण सरफरारज के सास ससुर यानी पत्नी के माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के साथ इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Zomato-Blinkit uniform: गुरुग्राम में जोमैटो-ब्लिंकिट वर्दी में हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं